बावड़ी के खेड़ापा कस्बे में खूनी संघर्ष: किन्नरों के दो गुट भिड़े, लाठी-डंडों से मारपीट और वाहनों के शीशे तोड़े

Oct 6, 2026 - 18:24
 0
बावड़ी के खेड़ापा कस्बे में खूनी संघर्ष: किन्नरों के दो गुट भिड़े, लाठी-डंडों से मारपीट और वाहनों के शीशे तोड़े

बावड़ी (मिश्रीलाल लखारा)

बावड़ी उपखंड के खेड़ापा कस्बे के मुख्य बाजार में मंगलवार को उस वक्त अचानक अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया, जब किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते यह हिंसक झड़प में बदल गया।

लाठी-डंडे और पत्थरों से हुआ हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। विवाद के दौरान एक गुट ने उग्र रूप दिखाते हुए बाजार में खड़े कुछ वाहनों को टक्कर मारी और उनके शीशे तोड़कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस अचानक हुए उपद्रव से बाजार में खरीदारी कर रहे आम लोगों और दुकानदारों में भारी दहशत फैल गई, और लोग अपनी दुकानें बंद करने लगे।

पुलिस के आने से पहले हुए फरार

घटना की सूचना मिलते ही खेड़ापा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों गुटों के लोग मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर आसपास के लोगों से घटनाक्रम की पूरी जानकारी जुटाई है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................