चंद्रप्रभु मंदिर में सुपार्श्वनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक महोत्सव आयोजित; ज्ञान बांटो-ज्ञान पाओ प्रतियोगिता में बच्चों और महिलाओं ने दिखाया उत्साह
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर में जैन समाज की ओर से दशलक्षण महापर्व के तहत विभिन्न दिगंबर जैन मंदिरों में भक्ति और उल्लास के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शहर के सदर बाजार स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, आनंद नगर स्थित पार्श्वनाथ मंदिर और वसुंधरा नगर स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
दशलक्षण महापर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म के अवसर पर प्रात काल भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन-अर्चन एवं श्री दशलक्षण विधान बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान नवदेवता, पंचमेरू, सोलहकारण और दशलक्षण पूजा की विशेष क्रियाएं संपादित की गईं।
धार्मिक अनुष्ठान और विशेषाधिकार: सुनील कुमार जैन ने बताया कि उत्तम मार्दव धर्म और भगवान सुपार्श्वनाथ जी के गर्भ कल्याणक महोत्सव पर विशेष शांतिधारा का सौभाग्य विभिन्न परिवारों को प्राप्त हुआ:
-
पारसनाथ भगवान शांतिधारा: अनिल कुमार, सुनील कुमार, सुमित दिलवारी परिवार।
-
आदिनाथ भगवान शांतिधारा: सुनील कुमार, विभोर कुमार, अंशुल पहाड़िया परिवार।
-
पद्म प्रभु भगवान शांतिधारा: सतीश कुमार, गिरीश कुमार, अंश ढिलवारी परिवार।
-
महावीर भगवान शांतिधारा: प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, गिरीश कुमार बरेठा परिवार।
-
त्याग भावना शांतिधारा: प्रकाश दोषी, शुभम कठेरिया, सुनील पहाड़िया, अंशुल, आयुष, धीर व अतिशय पहाड़िया।
प्रतियोगिताएं व शाम की आरती: दोपहर के सत्र में अहिंसा और भगवान महावीर के जीवन पर विशेष पाठशाला आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं 'अरिहंत सेवा संघ' द्वारा संचालित "ज्ञान बांटो, ज्ञान पाओ" प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। संध्या काल में सामूहिक आरती के साथ दिनभर के धार्मिक अनुष्ठानों का समापन हुआ।

