महुवा पुलिस की बड़ी सफलता: मंदिर से गणेश जी की मूर्ति और नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार व एक नाबालिग निरुद्ध

Oct 6, 2026 - 17:34
 0
महुवा पुलिस की बड़ी सफलता: मंदिर से गणेश जी की मूर्ति और नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार व एक नाबालिग निरुद्ध

महुवा / दौसा (अवधेश अवस्थी) दौसा जिले की महुवा थाना पुलिस ने मूर्ति चोरी और नकबजनी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक शातिर गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग) को निरुद्ध किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई पीतल की गणेश जी की मूर्ति, पानी की मोटर, इन्वर्टर, बैटरी और समर्सिबल मोटर बरामद की है।

नशे की लत के चलते बनाते थे सूने मकानों और मंदिरों को निशाना:- थानाधिकारी महेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी नशे के आदी हैं। अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए ये आरोपी सूने मकानों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर चोरियों को अंजाम देते थे।

उच्च अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई:- महानिरीक्षक पुलिस (जयपुर रेंज) राहुल प्रकाश, जिला पुलिस अधीक्षक (दौसा) कुंदन कंवरिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकरलाल मीणा के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी (महुवा) अनूप सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी महेंद्र यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने 5 अक्टूबर 2026 को विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर इस गिरोह का पर्दाफाश किया।

[गिरफ्तार आरोपी] पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिन आरोपियों को पकड़ा है, उनमें शामिल हैं:

  • योगेश उर्फ ढोला पुत्र चेतराम गुर्जर

  • मयंक पुत्र मुकेश कुमार बैरवा

  • नीरज सैनी पुत्र नारायण लाल सैनी

  • पिंटू पुत्र लीलाराम कुम्हार (सभी निवासी महुवा) इसके साथ ही एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है।

[दो बड़े मामलों का हुआ खुलासा]

  1. पहला मामला: 3 अक्टूबर 2026 को परिवादी विनोद कुमार अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कस्बा महुवा में उनके विभिन्न ठिकानों से अज्ञात चोर 3 गैस सिलेंडर, 4 पानी की मोटर, 1 बैटरी और 1 इन्वर्टर चुरा ले गए थे।

  2. दूसरा मामला: 4 अक्टूबर 2026 को परिवादी परीक्षित गुर्जर ने रिपोर्ट दी कि भरतपुर बाईपास स्थित पीतलिया बालाजी रोड के एक मंदिर से अज्ञात चोर पीतल की गणेश जी की मूर्ति चुरा कर ले गए।

पुलिस ने दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी का माल बरामद कर लिया है तथा गिरोह के अन्य साथियों की तलाश के लिए आगे की जांच जारी है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी महेंद्र यादव, सुरेंद्र सिंह, शिवराम, राकेश, भगवान सिंह, राजकुमार, सोनवीर, कप्तान सिंह और संजय सिंह शामिल रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................