खैरथल में अवैध रूप से पटाखे भंडारण करने वाले तीन गोदाम पर पुलिस का छापा: पुलिस की स्पेशल ने कार्यवाही में तीन आरोपी किए गिरफ्तार

Oct 26, 2023 - 12:01
 0
खैरथल में अवैध रूप से पटाखे भंडारण करने वाले तीन गोदाम पर पुलिस का छापा: पुलिस की स्पेशल ने कार्यवाही में तीन आरोपी किए गिरफ्तार

खैरथल ( हीरालाल भूरानी ) जिला पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह आई पी एस के निर्देशन में जिला स्पेशल पुलिस टीम द्वारा कस्बे में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 अक्टूबर को सहायक उप निरीक्षक करण सिंह ने मय जाब्ता डीएसटी टीम के साथ उच्च अधिकारियों के निर्देशन में समीपवर्ती ग्राम वल्लभग्राम के जंगलों में स्थित श्याम लाल सिंधी पुत्र तुलसी दास के पटाखा गोदाम पर पहुंच कर कार्यवाही को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार डी एस टी टीम के वहां पहुंचने पर गोदाम मालिक श्याम लाल वहां मौजूद था। इस दौरान गोदाम से 524 विभिन्न प्रकार के पटाखों के कार्टून जिनका कुल वजन 10,711 किलोग्राम पाया गया।जिसकी मौके पर कार्रवाई कर गोदाम को सील कर दिया गया। दूसरी कार्यवाही पुरानी अनाज मंडी स्थित केशव कलैक्शन से 150 विभिन्न प्रकार के पटाखों के पैकेट जब्त कर एक मुलजिम को गिरफ्तार किया गया। तीसरी कार्यवाही अमीर की चक्की के पीछे पेसु की दुकान खैरथल पर कर 330 विभिन्न प्रकार के पटाखों के पैकेट जब्त कर एक मुलजिम गिरफतार किया है। आरोपियों पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1884 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार इस कार्यवाही में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................