मौजपुर मंदिर में मनाई शरद पूर्णिमा

Oct 28, 2023 - 18:08
 0
मौजपुर मंदिर में मनाई शरद पूर्णिमा

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) नगर पालिका क्षेत्र के  मौजपुर में शरद पूर्णिमा मनाई गई । शरद पूर्णिमा के मौके पर मंदिर के पुजारी भुट्टा शर्मा ने बताया कि हिन्‍दू धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्‍व है। ऐसी मान्‍यता है कि शरद पूर्णिमा का व्रत करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।कहा जाता है इस दिन चंद्रमा धरती पर अमृत की वर्षा करता है। शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा, माता लक्ष्‍मी और भगवान विष्‍णु की पूजा का विधान है। शरद पूर्णिमा का चांद और साफ आसमान मॉनसून के पूरी तरह चले जाने का प्रतीक है। ये दिन इतना शुभ और सकारात्मक होता है कि छोटे से उपाय से बड़ी-बड़ी विपत्तियां टल जाती हैं। 
पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, इसी दिन मां लक्ष्मी का जन्म हुआ था इसलिए धन प्राप्ति के लिए भी ये तिथि सबसे उत्तम मानी जाती है। इस दिन प्रेमावतार भगवान श्रीकृष्ण, धन की देवी मां लक्ष्मी और सोलह कलाओं वाले चंद्रमा की उपासना से अलग-अलग वरदान प्राप्त किए जाते हैं। शरद पूर्णिमा पर, चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होता है।इस दिन चांदनी सबसे चमकीली होती है। इस दिन चांद की चांदनी से अमृत बरसने की मान्यता होने की वजह से भक्तो द्वारा मंदिर में खीर तैयार की गई है। इसे चंद्रमा की रोशनी में रख देते हैं ताकि चंद्रमा की दिव्य किरणों को इकट्ठा किया जा सके। अगले दिन, इस खीर को प्रसाद के रूप में सभी के बीच वितरित किया जायेगा।  कार्यक्रम में भाजपा नेता मोहित जैन अध्यक्ष विश्वास शर्मा पवन जोगी अजय सिंह कपिल दिनेश मोदी आदि लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................