सशस्त्र सीमा बल द्वारा मनाया गया सतर्कता जागरूकता सप्ताह

Oct 28, 2023 - 18:06
 0
सशस्त्र सीमा बल द्वारा  मनाया गया  सतर्कता जागरूकता सप्ताह

लक्ष्मणगढ़ (अलवर / कमलेश जैन ) सार्वजनिक जीवन में सत्‍यनिष्‍ठा, पारदर्शिता और उत्‍तरदायित्‍व को बढ़ावा देने का प्रयास सशस्त्र सीमा बल द्वारा आज मौजपुर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को सतर्कता जागरूकता के बारे में विस्तार से समझाया। एवं स्कूली बच्चों के साथ सतर्कता जागरूकता रैली  मौजपुर ग्राम में निकाली गई।
प्रति वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन आयोग के बहुआयामी दृष्टिकोण का भाग है। जहां एक महत्वपूर्ण कार्यनीति के रुप में सभी हितधारकों को भ्रष्टाचार की रोकथाम और उसके खिलाफ संघर्ष में सामूहिक रूप से सहभागी होने के लिए प्रोत्साहित करना तथा भ्रष्टाचार के वजूद, कारणों एवं गंभीरता तथा भ्रष्टाचार से उत्पन्न खतरों के संबंध में जन जागरूकता को बढ़ाना है। सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी गिर्राज प्रसाद मीणा ने छात्रों को बताया कि
भ्रष्टाचार मुक्त भारत – विकसित भारत :- भ्रष्टाचार  बेईमान या अनैतिक आचरण के रूप में या तो खुद को या किसी अन्य व्यक्ति को लाभ प्राप्त करने के लिए परिभाषित किया जाता है। जो किसी न किसी रूप में समाज के सभी वर्गों को प्रभावित करती है। भ्रष्टाचार राजनीतिक विकास, लोकतंत्र, आर्थिक विकास, पर्यावरण, लोगों के स्वास्थ्य तथा बहुत कुछ को कमजोर करता है। अत: यह आवश्‍यक है कि जनता को भ्रष्टाचार को खत्म करने के प्रयासों के प्रति जागरुक और प्रोत्‍साहित किया जा रहा है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह का उद्देश्य भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के बारे में व्यापक रूप से स्कूली बच्चों एवं जनता में जागरूकता पैदा करना है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................