रैणी की भजेडा पंचायत व डेरा पंचायत मे मंगलवार को आयोजित हुए पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल शिविर
रैणी एसडीओ हरकेश मीना ने दोनो पंचायत मुख्यालयो पर जाकर कैम्पो का किया निरीक्षण
रैणी (अलवर /महेश चन्द मीना) अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत-भजेड़ा और डेरा पंचायत मुख्यालयो पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा (24 जून से 09 जून) के तहत शिविर लगवाये गये।
इन शिविरो मे उपखण्ड स्तरीय सभी विभागो के अधिकारी /कर्मचारीगण मौजूद रहे और आमजन को राज्य सरकार की व केंद्र सरकार की सभी जनहित योजनाओ की भी जानकारी दी गई।
रैणी उपखण्ड अधिकारी हरकेश मीना ने डेरा पंचायत मुख्यालय पर एवं भजेड़ा पंचायत मुख्यालय पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयो मे लग रहे इन कैम्पो का निरीक्षण किया और आमजन को गवर्नमेंट की चल रही लाभकारी जनहित योजनाओ के बारे मे सविस्तार से अवगत कराने के लिए सभी विभागो के अधिकारी/कर्मचारीगणो को निर्देश दिए ।