राजगढ़ -लक्ष्मणगढ़ सीट पर 3 चुनाव में अलग-अलग दलों को जीत, अबकी बार क्या होगा भविष्य के गर्भ में

Nov 7, 2023 - 19:54
 0
राजगढ़ -लक्ष्मणगढ़ सीट पर 3 चुनाव में अलग-अलग दलों को जीत, अबकी बार क्या होगा भविष्य के गर्भ में

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। और अपने-अपने प्रचार अभियान में जुट गए हैं। राज्य के अलवर जिले में 11 विधानसभा सीटें हैं। जिसमें 7 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। जबकि 2 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली थी। अलवर जिले की राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी। 25 नवंबर को राजस्थान में होने वाली वोटिंग को लेकर उम्मीदवारों का ऐलान करने का सिलसिला जारी है। कांग्रेस एवं भाजपा दोनों पार्टियों में ही बागियो ने भी अपनी दावेदारी जताई हुई है नामांकन वापसी के बाद ही सही रूप से पता चलेगा ।
कितने वोटर, कितनी आबादी:- 2018 के विधानसभा चुनाव में राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ सीट के चुनाव परिणाम को देखें तो कांग्रेस के जोहरी लाल मीणा को जीत मिली थी। जोहरी लाल मीणा को 82,876 वोट मिले तो भारतीय जनता पार्टी के विजय समर्थलाल के खाते में 52,578 वोट आए। बहुजन समाज पार्टी ने भी कड़ी चुनौती पेश की और उसके उम्मीदवार पूर्व में बन्ना राम मीणा ने 28,199 वोट हासिल किए. जोहरी लाल मीणा ने 30,298 (17.9%) मतों के अंतर से जीत हासिल की थी।
उस वक्त चुनाव में राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट पर कुल वोटर्स की संख्या 2,35,892 थी जिसमें पुरुष वोटर्स की संख्या 1,25,932 थी तो महिला वोटर्स की संख्या 1,09,960 थी। इसमें से कुल 1,69,426 (72.3%) वोटर्स ने वोट डाले। चुनाव में नोटा के पक्ष में 1,222 (0.5%) वोट पड़े।
कैसा रहा राजनीतिक इतिहास - एसटी के लिए रिजर्व राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट के राजनीतिक इतिहास की बात करें तो पिछले 3 चुनाव में 3 अलग-अलग दलों को जीत मिली।  यहा पिछले 3 चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को  जीत नहीं मिली है। 2018 के चुनाव में कांग्रेस के जोहरी लाल मीना ने जीत हासिल की थी। अभी समय बहुत है। कांग्रेस एवं भाजपा पार्टी समाजवादी पार्टी बागी उम्मीदवारो एवं निर्दलीयो के कार्यकर्ता अपने अपने उम्मीदवारों की जीत का समीकरण बता रहे हैं। लेकिन फिलहाल भविष्य के गर्भ में है। जीत का ताज इस क्षेत्र में कौन पहननेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................