श्वान के हमले में बच्चों सहित महिला घायल

Aug 17, 2024 - 06:34
 0
श्वान के हमले में बच्चों सहित महिला घायल

राजगढ़ (अलवर)
राजगढ़ उपखण्ड क्षेत्र सहित आस-पास के क्षेत्र में आवारा स्वानो का खैर देखने को मिला। इसी कड़ी रैणी कस्बे में शुक्रवार दोपहर को साढे चार साल की मासूम पलक मीणा को आवारा स्वान के द्वार नोचकर चेहरे व अन्य हिस्सों में काटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिसे परिजन गम्भीर अवस्था में रैणी अस्पताल लाये। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर किया गया। वही शाम होते होते रैणी अस्पताल में डाग बाईट के अन्य मामले आने लगे। देखते-देखते तीन बच्चों सहित एक महिला को स्वान ने काटकर घायल कर दिया। जिनमे राधिका, गोरव सैनी, मनीष व पांच साल की पीऊ जैन को कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। सभी को रैणी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार किया गया। वही रैणी नगरपालिका की ओर से अब तक आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्यवाही नहीं क़ी गयी है। रैणी चिकित्सालय के मेल नर्स आशीष शर्मा ने बताया कि साढ़े चार साल की पलक गंभीर घायल होने के कारण अलवर रैफर कर दिया। बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी है।

  • अनिल गुप्ता

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................