भगवान जगन्नाथ के मेले मे निरन्तर उपयोगी सामग्रियों का किया जा रहा वितरण
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) कस्बे के गंगा बाग में चल रहे भगवान जगन्नाथ के मेले दिनांक 28 जून से निरन्तर उपयोगी सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है जिनमें प्रमुख रूप से कपड़े घरेलू सामान का वितरण किया जा रहा हैं सचिव लायन एडवोकेट भूपेन्द्र शर्मा ने बताया कि गुरुवार को भराभर मेले में लायंस क्लब राजगढ़ द्वारानेकी की दुकान पर 50 नई साड़ियां, चप्पल आदि वस्तुओं का वितरण किया जा रहा है।
इस अवसर पर लायंस क्लब के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता , रामनिवास, संजय, एन एल वर्मा, खेमचंद आर्य दुष्यंत सिंह, अजय यादव, शारदा दाधीच,सहित विभिन्न संगठनों के लोगमौजूद थे।

