आसपा पार्टी के रोड़ शो में उमड़ा जनसैलाब, बानसूर हुआ नीला

Nov 10, 2023 - 18:56
Nov 10, 2023 - 20:05
 0
आसपा पार्टी के रोड़ शो में उमड़ा जनसैलाब, बानसूर हुआ नीला

बानसूर| आजाद समाज पार्टी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने शुक्रवार को बानसूर विधानसभा से आसपा प्रत्याशी डॉ.रोहिताश शर्मा के समर्थन आलनपुर से रोड़ शो किया। इस दौरान हजारों की संख्या में आसपा कार्यकर्ताओं ने आलनपुर तिराए पर आसपा सुप्रीमो चंद्रशेखर का जेसिबियों की सहायता से फूल बरसा कर भव्य स्वागत किया। इसके बाद सैकड़ों गाड़ी के काफिले के साथ रोड़ शो कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। इस दौरान लोगो द्वारा जगह-जगह तोरण द्वार लगाकर व माला और साफा पहनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष व आसपा प्रत्याशी डॉ.रोहिताश शर्मा का जोरदार स्वागत किया। रोड़ शो आलनपुर से शुरू होकर गांव हरसौरा, बाबरिया, गूंता शाहपुर, रामनगर होते हुए बानसूर पहुंचा। वही आसपा चीफ़ व आसपा प्रत्याशी ने गांव मुगलपुर में शहीद हंसराज गुर्जर की प्रतिमा को माला पहनाकर शहीद को नमन किया। इसके बाद आसपा चीफ़ चंद्रशेखर व आसपा प्रत्याशी डॉ.शर्मा ने हरसौरा बाईपास चौक पर स्थित डॉ.भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर लोगों को संबोधित किया और आसपा प्रत्याशी डॉ.रोहिताश शर्मा के समर्थन में वोट मांगे। इसके बाद रोड़ शो सुभाष चौक, आसपा कार्यालय, नारायणपुर रोड़ से न्यायालय परिसर के सामने से गिरुडी, खोहरी, चतरपुरा, ज्ञानपुरा, नारायणपुर होते हुए ग्राम विजयपुरा पहुंचा। वही भीम आर्मी व कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला और बारिश में भी कार्यकर्ता रुके रहे। युवाओं ने हाथ में नीला झंडा लेकर आसपा चीफ़ चंद्रशेखर का जोशीले नारों से स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow