11 सौ दीपको की रोशनी से जगमगा उठा श्री सीताराम मन्दिर परिसर

Nov 14, 2023 - 13:58
Nov 14, 2023 - 15:16
 0
11 सौ दीपको की रोशनी से जगमगा उठा श्री सीताराम मन्दिर परिसर
11 सौ दीपको की रोशनी से जगमगा उठा श्री सीताराम मन्दिर परिसर

राजगढ़ के मालाखेड़ा गेट स्थित श्री सीताराम बडगूजर मंदिर परिसर दीपावली की रौनक से रंग गया। रोशनी के पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर सीताराम बडगूजर मंदिर परिसर में अयोध्या की तर्ज पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। समिति की ओर से श्रीराम मंदिर प्रांगण व पूरे मंदिर परिसर में 11 सौ दिए जलाए गए। इस मौके वार्ड वासियों ने मंदिर समिति के सदस्यों के साथ दीपक जलाकर दीपावली की खुशियां साझा की। इस दौरान मंदिर में हजारों की संख्या में जले दीपों से मंदिर परिसर जगमगा उठा। चारों तरफ दीप ही दीप नजर आ रहे थे। ऐसा लग रहा था की मानो अमावस्या की काली रात को दीपों की रोशनी ने पूर्णिमा की रात में बदल दिया हो।जैसे-जैसे श्याम ढलती गई वैसे-वैसे दीपक भी सुनहरी रंगत के साथ जगमगा उठे। जैसे ही मंदिर परिसर में पहला दीपक जलाया फिर धीरे-धीरे दीपों की सुंदर कतार सज गई। इस विशेष अवसर पर मौजूदा युवतियों की ओर से सुंदर रंगोली बनाकर दीपो को सजाया गया। वही मंदिर में उपस्थित समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने दीपक जलाकर खुशियां मनाई। इससे पहले मंदिर के महंत नरेंद्र अवस्थी की ओर से पूजा अर्चना की एंव प्रसाद वितरित कर  सुख सम्रद्धि एवं संपन्नता की शुभकामनाएं व्यक्त की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow