गौ-तस्करी व पुलिस मुठभेड़ मामले में फरार आरोपी जमशेद बेरला गिरफ्तार
अलवर (अनिल गुप्ता) समीपवर्ती खैरथल में 2025 में सामने आए गौ-तस्करी और पुलिस मुठभेड़ के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी। पुलिस ने अरशद गैंग से जुड़े फरार आरोपी जमशेद बैरला निवासी खैरथल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी रामेश्वर लाल ने बताया कि उक्त प्रकरण में पुलिस पूर्व में ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर चुकी थी, जबकि जमशेद बैरला घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, आरोपी जमशेद बिरला अरशद गैंग के सक्रिय सदस्यों में शामिल रहा है।


