हो गई पूरी तैयारी- अब है मतदाता की बारी

Nov 24, 2023 - 17:08
 0
हो गई पूरी तैयारी- अब है मतदाता की बारी

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) लोकतंत्र का उत्सव 25 नवंबर को है। प्रशासन की तरफ से तैयारियां पूरी है। मतदान केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। नेताओं की उदासीनता भुगतने के बावजूद भी मतदाताओं का उत्साह कम नहीं है। अब आखिरी समय में सारी कवायद इस बात को लेकर है कि अपना कीमती वोट दिया जाए। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं के लिए तमाम जागरूकता कार्यक्रम पिछले दिनों में संचालित हुए। मतदाताओं से लोकतंत्र के इस उत्सव का हिस्सा बनने और वोट जरूर करने की गुजारिश की गई। अब इंतजार किस बात का। वह घड़ी आ गई है। तो घर से निकलिए। लोकतंत्र के यज्ञ में आहुति देने से पूर्व अपने प्रत्याशी के बारे में सोचिए, विचारिए और वोट डालिए। कवि ने कहा ‘सब तानों से मधुर है लोकतंत्र की तान, लोकतंत्र मजबूत हो रखना इसका ध्यान, जीवन के जंजाल तो कभी न होंगे खत्म, सब काम छोड़कर आज करो मतदान।
चुनावी महासमर में प्रत्याशियों का इम्तिहान आज है। मतदान के रूप में यह परीक्षा सुबह सात बजे से लेकर छह बजे तक चलेगी। लोकतंत्र में लोकसभा के रूप में सबसे बड़े महापर्व को सिरे से अंजाम तक पहुंचाने के लिए विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन चाक चौबंद है।  जिसमें पुलिस ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सीमाओं को सील किया है। कड़ी जांच के बाद वाहन सीमा में दाखिल हो रहे हैं। कस्बे हो या देहात, चप्पे चप्पे पर जवानों का पहरा है। 
उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुभाष यादव ने चुनाव से जुडे़ कर्मियों से अपील की है कि वह अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन सजगता से करें। चुनाव बहुत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसमें किसी प्रकार की कोताही लापरवाही मान्य नहीं है।वह अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन कर्तव्य-परायणता के साथ करें। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं की जा सकती।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................