विवाहिता की कुएं में गिरने से मौतः पीहर पक्ष का आरोप- बच्चा नहीं होने पर ताने देते थे, हत्या की

Nov 27, 2023 - 18:01
 0
विवाहिता की कुएं में गिरने से मौतः पीहर पक्ष का आरोप- बच्चा नहीं होने पर ताने देते थे, हत्या की

अलवर (रितिक शर्मा)। अलवर के अकबरपुर थाना क्षेत्र के शुक्लगढ़ गांव निवासी महिला गंगापुर सिटी के बामनवास क्षेत्र में कुएं में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पीहर पक्ष ने पति, सास व ससुर पर कुएं में धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला की 12 साल पहले शादी हुई थी। अब तक कोई संतान नहीं है। जिसके कारण उसे प्रताड़ित किया जाता था। अब पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है। मृतक महिला रेखा नट के भाई मोहनलाल ने बताया कि मेरी बहन रेखा उर्फ रूप कुमारी का अकबरपुर के शुक्लगढ़ गांव में पीहर है। उसी गांव में रेखा की शादी 2011 में राजेश नट से हुई थी। लेकिन अब तक कोई संतान नहीं हुई। यह परिवार दूर-दूर जाकर मजदूरी कर परिवार चलाता है। फिलहाल ये गंगापुर सिटी के बामनवास थाना क्षेत्र में किसी परिवार के यहां मजदूरी करते थे। एक दिन पहले गांव में महिला रेखा नट को उसके पति राजेश सास व ससुर ने कुएं में धक्का दे दिया। ग्रामीणों को पता चला तो बाहर निकाला। पहले बामनवास लेकर गए। वहां से रेफर करने पर वे महिला को अलवर लेकर आ रहे थे। तब उसकी मौत हो गई।

मृतक महिला के भाई ने बताया कि उसकी बहन को कुएं में से निकालने के बाद पति, सास व ससुर साथ नहीं आए। वे उसे छोड़ कर भाग गए। भाई का कहना है कि उसकी बहन के साथ आए दिन मारपीट की जाती है। कभी दहेज कम लाने की बात पर तो कभी बच्चे नहीं होने की बात पर पिटाई होती थी। इससे वह परेशान हो चुकी थी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................