नवकार वाटिका खेड़ली में 1 नवंबर को होगा विशाल रक्तदान शिविर, साथ में मिलेगी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा

Oct 31, 2026 - 20:26
 0
नवकार वाटिका खेड़ली में 1 नवंबर को होगा विशाल रक्तदान शिविर, साथ में मिलेगी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा

खेड़ली/ दिनेश लेखी। मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवकार वाटिका खेड़ली में रविवार, 1 नवंबर 2026 को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसमें रक्तदाताओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के साथ आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
जानकारी के अनुसार शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में कठूमर विधायक रमेश खींची शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता खेड़ली नगर पालिका के चेयरमैन पवन जैन (चौधरी) करेंगे।
शिविर में रक्तदान के साथ निःशुल्क ब्लड शुगर, ईसीजी, हीमोग्लोबिन जांच एवं एमबीबीएस चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आयोजकों का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना है।
इस आयोजन में नवकार वाटिका, विमला देवी पारसमल जैन चैरिटेबल ट्रस्ट, हरीश हॉस्पिटल एवं पवन डायग्नोस्टिक सेंटर का सहयोग रहेगा। आयोजकों ने आमजन, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने तथा शिविर को सफल बनाने की अपील की है।
आयोजकों का संदेश है कि आपका एक नेक कदम किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद जगा सकता है। रक्तदान करें, जीवन बचाएं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................