लिफ्ट देने के बहाने भाजपा मंडल अध्यक्ष ने की छात्रा से छेड़छाड़, मामला दर्ज होने के बाद पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

Nov 27, 2023 - 18:23
Nov 27, 2023 - 18:25
 0
लिफ्ट देने के बहाने भाजपा मंडल अध्यक्ष ने की छात्रा से छेड़छाड़, मामला दर्ज होने के बाद पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

सोहावल (अयोध्या /उत्तर प्रदेश) जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाना क्षेत्र की निवासी एक 17 वर्षीया नाबालिग छात्रा के साथ भाजपा नेता ने अश्लीलता की बताया जा रहा है की छात्रा  महाविद्यालय के  प्रथम वर्ष में अध्यनरत है: वह गांव से रोजाना कॉलेज आती जाती है। शनिवार को वह कॉलेज जाने के लिए निकली तो उसके परिजन उसे पहुंचाने जाने के लिए तैयार हो गए. इसी बीच भाजपा नेता और भाजपा सोहावल मंडल का अध्यक्ष कल्याण सिंह वहां पहुंच गया, उसने छात्रा को कॉलेज छोड़ने की पेशकश की. छात्रा के परिजन भी कल्याण सिंह से परिचित थे लिहाजा उन्हें भी कोई ऐतराज नहीं हुआ और वे भी बेटी को उसके साथ उसकी बोलेरो से भेजने को राजी हो गए. कुछ दूर चलने के बाद कल्याण सिंह की बुरी नीयत उस पर हावी हो गई और वह छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने लगा, छात्रा ने उसकी हरकत का विरोध किया और अपने परिजनों को फोन लगा दिया. उसने परिजनों को भाजपा नेता की करतूतें बताई और फिर सिविल लाइन थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई. कुछ ही देर के अंदर सिविल लाइन पुलिस ने भाजपा नेता कल्याण सिंह को गिरफ्तार कर उसकी बोलेरो नंबर एम पी 19 सी सी 9721 जब्त कर ली ।
 पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत दर्ज कर इस मामले में सतना भाजपा के सोहावल मंडल के अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी बोलेरो भी जब्त कर ली गई है. टीआई सिविल लाइन योगेंद्र सिंह ने बताया कि नाबालिग छात्रा की शिकायत पर आरोपी भाजपा नेता कल्याण सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 354,354 (क) (1) (द्ब) तथा पॉक्सो 1 एक्ट की धारा 7/8 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नैतिकता एवं सुचिता भाजपा की पहचान: आरोपी मंडल अध्यक्ष पार्टी से निष्कासित - शर्मा 

भाजपा के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि नैतिकता एवं सुचिता भाजपा की पहचान है। भाजपा अपनी इस पहचान को बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि पार्टी में अपराध और अपराधी के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सोहावल मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला पंजीबद्ध होते ही अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी समेत भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कानून अपने हिसाब से काम करेगा लेकिन भाजपा में ऐसी मानसिकता वाले किसी भी व्यक्ति के लिए कोई जगह नहीं है। भाजपा अपराध और भय मुक्त जिस समाज की परिकल्पना कर रही है उसमें पार्टी के किसी भी कार्यकता की ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ऐसे लोगों को पार्टी के बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा।

  • शशि जायसवाल https://singraulitak.in/madhya-pradesh/16937/

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है