अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव : विशाल कलश यात्रा का आयोजन रविवार को

Jan 5, 2024 - 20:10
 0
अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव : विशाल कलश यात्रा का आयोजन रविवार को

कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी)

अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर आमजन में उत्साह का माहौल है। महोत्सव को लेकर गृह सम्पर्क अभियान चलाकर राम भक्तों की टोलियां घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रित कर रही है। रविवार 07 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आनन्दोत्सव समिति की ओर से विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया जायेगा। जिसको लेकर समिति के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। संयोजक अरुण सैनी ने बताया कि कलश यात्रा में त्रिवेणी धाम के संत राम रिछपाल दास जी महाराज व अन्य संत शिरकत करेगें। रजत जिंदल, चिराग व सूरज अरोड़ा ने बताया कि कलश यात्रा रविवार प्रात: 11.15 बजे से श्री लक्ष्मीनारायण देवस्थान से प्रारम्भ होगी। जिसमें विभिन्न झांकियों के साथ भगवान श्रीराम दरबार की झांकी भी सजाई जायेगी। कलश यात्रा में करीब 3100 कलश के साथ मातृ शक्ति भाग लेगी। कलश यात्रा को लेकर अलग-अलग टोलियों के माध्यम से रजिस्ट्रेशन के लिए बस्तियों में संपर्क किया गया। यात्रा में प्रत्येक बस्ती व वार्ड से अधिक से अधिक लोग शामिल हो ऐसी व्यवस्था की गई है। बैठक में समिति सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं समेत अन्य मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................