आनासागर में गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत:लोगों ने नाव की मदद से बाहर निकाला, पुलिस जांच में जुटी

Feb 11, 2024 - 17:27
Feb 11, 2024 - 17:40
 0
आनासागर में गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत:लोगों ने नाव की मदद से बाहर निकाला, पुलिस जांच में जुटी

अजमेर ,राजस्थान 
अजमेर की आनासागर में बुजुर्ग महिला का शव मिला। महिला की झील में गिरने से मौत हुई। झील किनारे उसकी चप्पल व बैसाखी मिली। लोगों ने नाव की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव जवाहर लाल नेहरू अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है। फिलहाल शिनाख्त नहीं हुई और पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
प्रत्यक्षदर्शी राहुल ने बताया कि हम यहां घूमने के लिए आए थे। एक बुजुर्ग महिला रेलिंग के सहारे बैठी थी। कुछ देर बाद उसकी लाठी व चप्पल तो दिखे लेकिन वह नीचे गिर गई। लोगों ने बोट को सूचना की। बोट आई और उसे तुरन्त बाहर निकाला लेकिन उसकी मौत हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शी सीमा ने कहा कि बुजुर्ग महिला ठीक से चल नहीं पा रही थी, उसे मना किया कि झील के किनारे से दूर रहो। लेकिन इसके बाद अचानक उनके गिरने की आवाज आई। सूचना के बाद क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के बारे में पता किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................