राजस्थान राज्य प्रदूषण मण्डल द्वारा भिवाडी में सात कंपनियों को बंद करने के आदेश

प्रशासन ने अपनाया सख्त रुख 71 कंपनियों को मेमो जारी

Mar 2, 2024 - 09:23
 0
राजस्थान राज्य प्रदूषण मण्डल द्वारा भिवाडी में सात कंपनियों को बंद करने के आदेश

खैरथल तिजारा की जिला कलक्टर डॉ अर्तिका शुक्ला के निर्देशानुसार भिवाडी औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक इकाईयों का रीको यूनिट प्रथम व राजस्थान राज्य प्रदूषण मण्डल भिवाडी दोनों विभाग की सयुंक्त टीम द्वारा सर्वे किए जाने के दौरान सात कंपनियों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। जिला कलक्टर शुक्ला ने बताया की अब तक सर्वे के दौरान संयुक्त टीम द्वारा 315 औद्योगिक इकाइयों का सर्वे किया गया जिसमें 71 इकाइयों को मेमो नोटिस जारी किया गया है इसके साथ ही सीईटीपी बंद पाइप लाइन से नहीं जुड़ने वाली औद्योगिक इकाइयों द्वारा रीको की ड्रेन में गंदा पानी छोड़ने पर 7 इकाइयों को बंद करने के आदेश निकाले गए हैं। क्षेत्रीय अधिकारी राजस्थान राज्य प्रदूषण मंडल भिवाड़ी अमित शर्मा ने बताया कि सर्वे के दौरान मकरम, श्री जगदंबा मेटल, हाई पावर फर्टिलाइजर एंड केमिकल प्राइवेट लिमिटेड औद्योगिक इकाइयों को प्लांट से निकलने वाले वेस्ट वाटर को सीईटीपी की क्लोज पाइप लाइन में छोड़ने के बजाय की रीको की ड्रेन में छोड़ने के कारण बंद कराया गया तथा सनराइज, टिटिकाशा, मायरा अल्युमिनियम फॉर्मवर्क, स्क्रूविन प्राइवेट लिमिटेड औद्योगिक इकाइयों के प्लांट से निकलने वाले वेस्ट पानी का सीईटीपी बंद पाइपलाइन जुड़े ना मिलने व राज्य सरकार की वैध अनुमति के बिना औद्योगिक इकाई को चलाए जाने के कारण बंद करने के आदेश जारी करें। उन्होंने बताया कि सर्वे के दौरान सीईटीपी बन्द पाइपलाइन से अतिरिक्त दूसरे माध्यम से वेस्ट पानी को डिस्चार्ज कर रही 71 औद्योगिक इकाइयों को मेमो नोटिस जारी किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है