कुलदीप धनकड़ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त

Mar 4, 2024 - 21:27
 0
कुलदीप धनकड़ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त

कोटपुतली बहरोड़ जिले के पावटा।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी के निर्देशानुसार व प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल की अनुषंशा से विभिन्न जिलों में प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश पेनलिस्ट एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में पावटा के ग्राम भांकरी निवासी कुलदीप धनकड़ को जयपुर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय हाल में धनकड़ विराटनगर विधानसभा से विधायक है तथा पूर्व में भाजपा प्रदेश महामंत्री रह चुके है। उनकी नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी जयपुर उत्तर जिला मंत्री एलन स्वामी, वाईस चैयरमैन अशोक सैनी, जिला उत्तर अध्यक्ष श्याम शर्मा, प्रागपुरा मंडल अध्यक्ष जयराम सिंह, पावटा मंडल अध्यक्ष प्रकाश राठी, सामाजिक कार्यकर्ता बलवंत मीणा, इन्जिनियर बाबूलाल जाट, बद्री प्रसाद चौहान, मुखराम धनकड़, विक्रम जितरवाल, मोहन लाल सैनी आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................