पे 2 पे सोसिअल फाउंडेशन ने मनाया 75 वा गणतंत्रता दिवस

Jan 27, 2024 - 20:18
 0
पे 2 पे सोसिअल फाउंडेशन ने मनाया 75 वा गणतंत्रता दिवस

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा ने देश वासियों को दी शुभकामनाएं

कोटपूतली - पावटा स्थानीय पे2पे सोशल फाउंडेशन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संस्था ने 75 वा गणतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। पत्रकार शशिकांत शर्मा ने झंडा फहराकर सलामी दी। इस दौरान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुदयाल शर्मा ने सभी ऑफिस स्टाफ और संस्था से जुड़े हुए कार्यकर्ताओ को वीसी के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि सर्वप्रथम हमारे स्वतंत्रता सैनानियों को नमन उन के बलिदान से ही हमें आज़ादी प्राप्त हुई है।संविधान निर्माताओं को नमन उन्हीं के सार्थक प्रयास से हमें अपना बेमिसाल संविधान प्राप्त हुआ है।औऱ 75 साल पहले आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था।अध्यक्ष शर्मा ने आगे कहा कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में एक दूसरे के साथ मिलकर सहअस्तित्व में रहेंगे और देश को प्रगति पथ पर ले जाने का सार्थक प्रयास करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में पत्रकार शशिकांत शर्मा, ममता शर्मा, खुश्बू लखेरा, नरेंद्र कश्यप, विकास सैन, उगंता देवी सहित सामाजिक संस्था से जुड़े हुए कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • बिल्लूराम सैनी

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................