सामोद पर्वत पर विराजे श्री वीर हनुमान धाम पर जल्द शुरू होगा रोप वे का संचालन- पूर्व विधायक रामलाल शर्मा

वन विभाग के अधिकारियों के साथ पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने किया रोप वे भूमि का निरीक्षण।

Mar 13, 2024 - 12:56
 0
सामोद पर्वत पर विराजे श्री वीर हनुमान धाम पर जल्द शुरू होगा रोप वे का संचालन- पूर्व विधायक रामलाल शर्मा

चौमूं (जयपुर / राजेश कुमार जांगिड़ )  चौमूं उपखण्ड के सामोद पर्वत पर विराजे श्री वीर हनुमान धाम पर रोपवे के पुनः संचालन के लिए पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने बुधवार को भारतीय वन विभाग के अधिकारी एस.एल. वर्मा, डीएफओ देवेन्द्र जागावत की विशेष टीम के साथ रोपवे स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात अधिकारियों से इस विषय पर मोके पर ही विस्तृत चर्चा की। रोप वे निर्माण में वन विभाग की 0.25 हे. भूमि के डायवर्जन के लिए अधिकारियों ने मोका निरीक्षण किया। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि हम सभी की आस्था के केन्द्र आराध्य श्री वीर हनुमान जी का यह रोपवे जिसे पिछली भाजपा सरकार ने श्रद्धालुओं को समर्पित किया था यह जल्द पुनः शुरू होगा। रोप वे के संचालन से लाखों लोगों की आस्था के केन्द्र वीर हनुमान जी के दर्शनो के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता होगी। मंदिर पर्वत पर स्थित होने की वजह से श्रद्धालुओं को सैकड़ों सीढ़ियाँ चढ़नी पड़ती है जिस कारण असहाय और बुजुर्गों को दर्शन करने में काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। निरीक्षण के दोरान पूर्व विधायक शर्मा के साथ भारतीय वन विभाग के अधिकारी एस.एल. वर्मा, डीएफओ देवेन्द्र जागावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................