राजगढ़ उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में सूरेर अटल सेवा केन्द्र पर चौपाल आयोजन
![राजगढ़ उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में सूरेर अटल सेवा केन्द्र पर चौपाल आयोजन](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_666c84a9e4158.jpg)
राजगढ़ (अलवर)
राज्य सरकार के निर्देशानुसार राजगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम सूरेर स्थित अटल सेवा केंद्र में एसडीएम सीमा खेतान की अध्यक्षता में उपखण्ड स्तरीय गुरुवार को रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में पेयजल, विधुत सहित अन्य मुद्दे छाए रहे। जिनमे एसडीएम खेतान ने कुछ समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण किया गया। वही अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने शीघ्र ही पेयजल समस्या को दुरुस्त करने के लिए मांग उठाई। एसडीएम खेतान ने मौके पर ही जलदाय विभाग के एईएन नवीन राज शर्मा को तुरंत निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा चौपाल में उपखण्ड स्तर के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
- अनिल गुप्ता
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)