लक्ष्मणगढ़: पितृ पक्ष के पावन अवसर पर 3 अक्टूबर से शुरू होगी श्रीमद् भागवत कथा, भव्य कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
कस्बे में पितृ पक्ष के पावन और पवित्र अवसर पर 3 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन श्री देवराहा साधना सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में, संयोजक खंडेलवाल महासभा एवं श्री श्याम हनुमान सेवा परिवार के संयुक्त सहयोग से संपन्न होगा।
कथा के दौरान वृंदावन धाम की प्रख्यात कथा प्रवक्ता परम श्रद्धेय आराध्या ज्योति शिखा दीदी द्वारा अपने मधुर वचनों से श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। खंडेलवाल भवन ट्रस्ट, लक्ष्मणगढ़ में आयोजित होने वाली इस कथा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा।
भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ
कथा वाचन के प्रथम दिन यानी 3 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे कस्बे में एक विशाल और भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु भाग लेंगे।
आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कलश यात्रा और भागवत कथा में शामिल होकर पुण्य के भागी बनें।

