दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार

Sep 1, 2024 - 19:01
 0
दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार
प्रतिकात्मक छवि

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) 26 अगस्त को शहर की जनता कॉलोनी निवासी सपना ने दहेज मांग से प्रताड़ित होकर आत्महत्या कर ली थी। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मृतका के पति बंटी को गिरफ्तार कर दहेज का सामान जब्त किया है। जांच अधिकारी डीएसपी राजेंद्र सिंह ने बताया की 26 अगस्त को जन्माष्टमी वाले दिन शाम को जनता कॉलोनी निवासी सपना ने आत्महत्या कर ली थी। मृतका के भाई हरिओम पुत्र जसवंत निवासी हनुमान पहाड़ी खैरथल ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति बंटी, सास सरोज, ससुर राजेश, दादा ससुर सुभाष के खिलाफ दहेज का ताना मारकर परेशान करते हुए तीन लाख रुपए की डिमांड की गई थी। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए शुक्रवार को मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................