व्हाट्सएप पर आई लिंक को खोलना भारी पड़ा व्याख्याता को,98765 की हुई online ठगी

Sep 17, 2024 - 02:45
 0
व्हाट्सएप पर आई लिंक को खोलना भारी पड़ा व्याख्याता को,98765 की हुई online ठगी

वैर,भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)

व्हाट्सएप पर आई अनजान लिंक को खोलना एक सरकारी स्कूल के लेक्चरर को भारी पड़ गया। लिंक खोलने के बाद सायबर ठगों ने यूपीआई आईडी हैक कर लेक्चरर को कॉल भी किया। इसके बाद लेक्चरर के खाते से 98 हजार 765 रुपए निकल गए। साइबर ठगों ने राशि अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर ली। राशि कटने के बाद पीड़ित लेक्चरर ने सेंट्रल सायबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाकर ठगों के खाते में ट्रांसफर रकम को होल्ड पर कराया है। इसके बाद सोमवार दोपहर थाने जाकर लिखित शिकायत दी। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। थाने पहुंचे गांव नगला भगोरी निवासी स्कूल लेक्चरर सत्यवीर सिंह ने बताया कि रविवार सुबह उसके व्हाट्सएप पर कोई अनजान लिंक आई थी। जो गलती से डाउनलोड हो गई। इसके बाद किसी अनजान शख्स का फोन आया। साइबर ठगों ने उसकी यूपीआई आईडी हैक कर ली। फोन कटने के बाद उसके एक्सिस बैंक के अकाउंट से 98 हजार 765 रुपये कट गए। ठगों ने यह राशि किसी रजिया बीवी नाम की महिला के सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के खाते में ट्रांसफर की है। पीड़ित लेक्चरर ने फिलहाल अपने खाते को बैंक जाकर फ्रीज करा लिया है। कोतवाली थाने के एएसआई जितेंद्र शर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर परिवाद दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सोरन सिंह को सौंपी गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................