विजयसिंह पथिक नगर बी सेक्टर ने मनाया फागोत्सव, अबीर-रंगों व फूलों संग होली खेल कर दी एक-दूसरे को शुभकामनाएँ

Mar 11, 2025 - 18:39
 0
विजयसिंह पथिक नगर बी सेक्टर ने मनाया फागोत्सव, अबीर-रंगों व फूलों संग होली खेल कर दी एक-दूसरे को शुभकामनाएँ

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) शहर के विजय सिंह पथिक नगर क्षेत्र के तकनीकी कॉलोनी सेक्टर बी में स्थानीय कॉलोनीवासी महिला मण्डल ने सतरंगी फाग महोत्सव मनाया। महिला मण्डली द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने होली की मस्ती में सरोबार कर दिया। वही महिला भजन गायिका मण्डली ने राधा-कृष्ण के भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर सभी को भाव विभोर कर दिया।  
कमला देवी माली ने सभी महिलाओं को फोगोत्सव व होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से भाईचारा व समरसता बढ़ने के साथ ही आने वाली हमारी पीढी भी हमारे तीज त्योहारों से अवगत हो सके। फोगोत्सव से पूर्व सभी महिलाओं ने राधा कृष्ण भगवान व हनुमान जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात् सभी ने नाचते गाते हुए भक्ति व राजस्थानी गीतों पर नृत्य किया व फूलों संग होली भी खेली।
इस अवसर पर सरिता दाधीच, हेमलता, सुनिता, दिव्या सोनी, नेहा गर्ग, सुमन जोशी, सीमा सेन, सरिता, संगीता मेहता, तारा पोरवाल, गमानी तेली, सामी देवी, पुष्पा सोनी, पूजा टेलर, विनिता शर्मा, प्रेम तेली, निर्मला सुथार, गायत्री, सुमित्रा, पूजा, सरीता, आरती, सुशीला, अनिता, संतोष सहित कॉलोनिवासी कई महिलाएं उपस्थित थी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है