कोटपूतली-बहरोड़ में जिला परिषद व पंचायत समिति चुनावों की प्रक्रिया शुरू: 27 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों ने कसी कमर
कोटपूतली-बहरोड़
कोटपूतली-बहरोड़। जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 की चुनावी प्रक्रिया का शंखनाद हो गया है। निर्वाचन कार्यक्रम के तहत मंगलवार (13 अक्टूबर) को प्रथम दिवस जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए दावेदारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
जिला परिषद सदस्य के लिए 2 नामांकन
जिले के कुल 27 जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों के लिए शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन कुल 2 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
पंचायत समिति सदस्य: जानें कहां कितने भरे गए पर्चे
द्वितीय चरण के तहत पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए भी पहले दिन नामांकन की प्रक्रिया जारी रही:
-
कोटपूतली: 6 अभ्यर्थियों ने कुल 8 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।
-
बानसूर: 2 अभ्यर्थियों ने कुल 3 नामांकन पत्र दाखिल किए।
-
नारायणपुर: 1 अभ्यर्थी ने 1 नामांकन पत्र जमा कराया।
-
पावटा: पंचायत समिति पावटा में पहले दिन किसी भी दावेदार द्वारा कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया।
नामांकन प्रक्रिया के शुरू होते ही ग्रामीण इलाकों में राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। चुनाव अधिकारी निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराने में जुटे हुए हैं।

