डीग के विश्व प्रसिद्ध जल महलों में फव्वारों की रंगीन छटा आज ,दीपदान से सजेगी शाम

Oct 9, 2026 - 18:12
 0
डीग के विश्व प्रसिद्ध जल महलों में फव्वारों की रंगीन छटा आज ,दीपदान से सजेगी शाम

डीग- (नीरज जैन) जलमहलों की नगरी डीग में शनिवार को डीग महोत्सव-2026 के तहत संस्कृति, परंपरा और पर्यटन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। राजस्थान पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महोत्सव में शोभायात्रा, पारंपरिक प्रतियोगिताओं, रंगीन फव्वारों, दीपदान और लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों से शहर उत्सवी रंग में रंगेगा। आयोजन का उद्देश्य डीग की ऐतिहासिक विरासत और समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान दिलाना है।
महोत्सव की शुरुआत सुबह 8:30 बजे डीग महल से शोभायात्रा के साथ होगी। यह शहर के प्रमुख बाजारों से होकर निकलेगी। इसके बाद सुबह 10 बजे मेला मैदान में दमखम-कबड्डी प्रतियोगिता होगी। सुबह 11 बजे डीग महल में मूंछ प्रतियोगिता और दोपहर 12 बजे मेला मैदान में रस्साकशी के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। दोपहर 1 बजे राधा-कृष्ण पोशाक प्रतियोगिता में पारंपरिक वेशभूषा की छटा देखने को मिलेगी, जबकि दोपहर 2 बजे डीग महल में साफा बांधने की प्रतियोगिता होगी।

  • रंगीन फव्वारों से रोशन होगी शाम

शाम 5 बजे डीग महल में ‘डीग के रंग’ कार्यक्रम के तहत रंगीन फव्वारों का संचालन किया जाएगा। शाम 6 बजे ‘जगमग डीग’ कार्यक्रम के अंतर्गत दीपदान होगा, जो महोत्सव के आकर्षण को और बढ़ाएगा। रात 7:30 बजे सांस्कृतिक संध्या में राजस्थान के लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से राजस्थानी लोक संस्कृति, संगीत और परंपराओं की झलक पेश करेंगे।
जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित यह महोत्सव डीग की ऐतिहासिक धरोहर, लोक परंपराओं और पर्यटन संभावनाओं को व्यापक पहचान दिलाने का प्रयास है। विभिन्न आयोजनों के जरिए स्थानीय संस्कृति को प्रोत्साहन देने के साथ पर्यटकों को भी डीग की विशिष्ट विरासत से रूबरू कराने की तैयारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है