ई रिक्शा में सवार युवती से मोबाइल और बालक को छीनने का प्रयास एक आरोपी पुलिस हिरासत में

Apr 7, 2025 - 11:16
 0
ई रिक्शा में सवार युवती से मोबाइल और बालक को छीनने का प्रयास एक आरोपी पुलिस हिरासत में

अलवर ,राजस्थान 
अलवर कोतवाली थाना अंतर्गत मनुमार्ग हाउसिंग बोर्ड में एक स्कूटी पर सवार होकर आए दो बदमाश ई रिक्शा में जा रही एक महिला का पीछा करते हुए उससे मोबाइल ओर गोद से बालक को छीनने का प्रयास किया इस छीना झपटी में बालक धरती में  गिर गया लेकिन वहां मौजूद महिला के भाई सहित आसपास के लोगों ने स्कूटी सवार बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की इसमें एक बदमाश पकड़ में आ गया और उसके साथ कुछ लोगो ने मारपीट कर दी एक बदमाश स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और बदमाश को कोतवाली पुलिस अपने साथ ले गई लोगों ने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया मनु मार्ग के तीन के सेक्टर में रहने वाली महिला बबीता ने बताया कि वह अपने बच्चों को लेकर ई रिक्शा में आ रही थी तभी एक स्कूटी पर सवार दो जने उसका पीछा करते हुए आ रहे थे। जैसे ही वह ई रिक्शे से अपने घर के पास पहुंची वैसे ही एक जने ने ई रिक्शा में बच्चे को छीनने  का प्रयास किया और उस छीना झपटी में वह बच्चा ई रिक्शा से नीचे गिर गया उसके बाद उस महिला से उन बदमाशों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया इतने में महिला ने अपने भाई को आवाज़ लगाई और भाई सहित अन्य लोग वहां आए तो  उन लोगों को आता देख बदमाश भागने लगे जिनमें से भाग दौड़कर एक बदमाश को पकड़ लिया और एक बदमाश भागने में सफल हो गया और वह स्कूटी को लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची  पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................