पर्यावरण संरक्षण में स्काउट गाइड आगे आए, जीवन जीने की कला सिखाती है स्काउटिंग गाइडिंग

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड, मण्डल मुख्यालय भरतपुर पर पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के तहत सेमिनार आयोजित की गई।
सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट गिरिराज प्रसाद गर्ग ने कहा कि स्थानीय संघ के माध्यम से विद्यालय में कब बुलबुल, स्काउट गाइड, रोवर रेंजर की गतिविधियां जीवन जीने की कला सिखाती है। उन्होंने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम इको क्लब में नवीन गतिविधियों का समावेश करते हुए बाल वाटिका नन्ही उम्र के बालक-बालिकाओं को टमटोला इत्यादि गतिविधियों से जुड़ाव पर जोर दिया। सर्किल ऑर्गेनाइजर गाइड कल्पना शर्मा ने विद्यालय स्काउट गाइड ग्रुप गठन, जिला वार्षिक अधिवेशन तथा योग्यता वृद्धि की जानकारी दी।
जिला सचिव राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने स्थानीय संघ गतिविधियों के साथ-साथ कोटामनी, स्टीकर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सर्किल ऑर्गेनाइजर (स्काउट) देवेंद्र कुमार मीणा ने राष्ट्रीय जंबूरी उत्तरप्रदेश, स्थानीय संघ भवन, प्रशिक्षण केंद्र की जानकारी दी। इस अवसर पर बलराज सिंह, यादराम, सरला कुमारी, जगमोहन रावत, मानसिंह, संत शरण मिश्रा, पूरण चंद, भानु प्रताप सिंह, वेद प्रकाश, शिव सिंह, राजीव कुमार, द्वारिका प्रसाद शर्मा, अवधेश कौशिक, पूरन सिंह डागुर, गौरव सिंह सैनी, बृजमोहन, रामेश्वर दयाल, गुड़िया देवी ने पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम इको क्लब स्वच्छता अभियान पॉलीथिन उन्मूलन जल संरक्षण ऊर्जा संरक्षण सहित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। अंत में कल्पना शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।






