वंदे गंगा जल संरक्षण महाअभियान के सफल आयोजन में निभाऐं सक्रिय जन भागीदारी - जिला कलक्टर

Jun 5, 2025 - 10:47
 0
वंदे गंगा जल संरक्षण महाअभियान के सफल आयोजन में निभाऐं सक्रिय  जन भागीदारी - जिला कलक्टर

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) गंगा दशहरा एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरूवार 5 जून को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के द्वारा वंदे गंगा जल संरक्षण महा अभियान के शुभारम्भ एवं जिले में जन सहभागिता से सफल आयोजन को लेकर जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में बैठक का जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।
जिला कलक्टर ने कहा कि सरकार की मंशानुरूप वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत जल स्रोतों के पुनः जीर्णोद्धार एवं जल संरक्षण के लिए जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाओं, क्लब ऐसोसियन के प्रतिनिधि जुडकर सफल बनायें। उन्होंने कहा कि सभी मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, जल शक्ति अभियान, जन सहभागिता, हरियालौ राजस्थान, कर्मभूमि से मातृभूमि को वंदे गंगा अभियान में व्यापारी, सामाजिक संस्थान, धार्मिक संगठन, जनप्रतिनिधियों के सहयोग से प्रत्येक दिवस विशेष कार्यक्रम आयोजित कर अभियान को सफल बनायें। उन्होंने कहा कि ब्लॉक वंदे गंगा अभियान का एक्शन प्लान बनाकर ग्राम पंचायत में सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान के उद्देश्य की जानकारी पहुंचते हुए आम लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी बढ़ाई जाये। उन्होंने कहा कि आगामी 5 जून से 20 जून तक सभी विभाग अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर जल संरक्षण के महत्व को आम लोगों तक पहुंचाऐं। इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर नगर निकायों से गांव-गांव तक पहुंचा कर आमजन को जल की महत्वता को समझायें।
उन्होंने कहा कि आगामी वर्षा ऋतु के दौरान पुराने कुएं, कुण्ड, तालाब, बावडियों, पार्कों, सडकों के किनारे पौधारोपण करने, साफ-सफाई करने एवं कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत भामाशाहों से सहयोग लिया जाये। सभी चारागाह, सिवायचक भूमि, जल स्रोतों की साफ सफाई कर जल संरक्षण व पौधारोपण का प्लान बनाएं। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी लेकर जल स्रोतों पर श्रमदान एवं भामाशाहों से सहयोग लिया जाये। उन्होंने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिये सहभागिता निभाते हुये आमजन को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जिले के सभी जल स्रोतों में अभियान के दौरान साफ सफाई होना सुनिश्चित की जाए। भामाशाहों के सहयोग से आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा करें। उन्होंने अभियान के दौरान अच्छा कार्य करने वाली ग्राम पंचायत, भामाशाह, सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाओं को आगामी 15 अगस्त व 26 जनवरी के समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

उन्होंने नगर निगम आयुक्त को बिहारीजी परिक्रमा मार्ग में घूमने वाले आवारा पशुओं, बंदरो आदि से सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगवाने एवं गार्ड नियुक्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने सुजान गंगा में साफ सफाई की दृष्टि से पूजा सामग्री की रोकने के लिए डस्टबिन व्यवस्था करने के निर्देश दिये।
 मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मृदुल सिंह ने बताया कि जल शक्ति अभियान के कैच दा रेन के तहत गांव का पानी नदी नालों में बहकर नहीं जाए इसके लिए ग्राम पंचायतों व स्थानीय काश्तकारों को प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने तुलसी पौधा वितरण, हरियालौ राजस्थान अभियान के दौरान पौधारोपण करने, प्लास्टिक मुक्त कार्यक्रम, जल स्रोतों की साफ-सफाई, प्रभात फेरी, जल स्रोतों पर दीप प्रज्जवलन, कलश यात्रा, नदी-बांध-सरोवर आदि की पूजा एवं धार्मिक एवं व्यापारिक संगठन, भामाशाह, गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा संगोष्ठी आयोजन विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, भामाशाह, सामाजिक संगठन आदि ने जिले के पौधारोपण, पार्क विकसित करने, जल स्रोतों के जीर्णोंद्धार एवं सौन्दर्यकरण के लिये सुझाव दिये।
इस अवसर पर निदेशक घना मानस सिंह, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी, जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा, आयुक्त नगर निगम श्रवण बिश्नोई, सतेन्द्र गोयल, दीपराज सिंह, गिरधारी सहित जनप्रतिनिधि, भामाशाह, सामाजिक संगठन, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं  संबंधित अधिकारी मौजूद रहे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................