जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
राजगढ़ (अलवर)
विश्व पर्यावरण दिवस पर जल संरक्षण-जन अभियान के तहत जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला व प्रभारी सचिव वैभव गलेरिया टहला क्षेत्र स्थित मानसरोवर तालाब पहुंचे। जहां उन्होंने जल पूजन किया। इसके बाद राजीविका समूह की ओर से कलश यात्रा का आयोजन हुआ। वही जल संरक्षण के लिए शपथ दिलवाई। इस मौके पर जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने कहा कि जिला स्तरीय वन्दे जल-वन्दे गंगा अभियान का कार्यक्रम टहला क्षेत्र के मानसरोवर बांध पर आयोजित किया। टहला क्षेत्र में काफी जगह प्राकृतिक जल संचय के स्थान है इनको ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम टहला के मानसरोवर बांध पर रखा गया। आगामी 15 दिनों में पूरे जिले में सभी विभाग जुड़कर जल संचय के कार्य मे बिल्कुल एकजुट हो जायेगे। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत वर्षा ऋतु आगमन से पहले अमृत सरोवर, तालाब की मरम्मत व श्रमदान करना। टहला क्षेत्र में काफी प्राचीन बावड़ियां है, जिनको ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से चिन्हित किया गया एवं सबकी सफाई करके 20 जून को अभियान को खत्म करेंगे। इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ गौरव सालुखे रविन्द्र, प्रशिक्षु आईएएस ऐश्वर्यम प्रजापत, एडीएम प्रथम मुकेश कायथवाल, एडीएम द्धितीय योगेश डागुर, अतिरिक्त यूआईटी सचिव अलवर सोहन सिंह नरुका, अलवर एसडीएम यथार्थ शेखर, राजगढ़ एसडीएम हरकेश मीना, टहला तहसीलदार शरद राठिया, पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना सहित अन्य जन प्रतिनिधि व सभी विभागों के अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।
- अनिल गुप्ता


