रोडवेज चालक और परिचालक के साथ मारपीट टहला थाने में मामला दर्ज

Jun 6, 2025 - 01:55
 0
रोडवेज चालक और परिचालक के साथ मारपीट टहला थाने में मामला दर्ज

राजगढ़ (अलवर)
टहला थाना क्षेत्र के सकट-राजपुर बड़ा के मध्य धाकड़ों का बास में अलवर आगार की रोड़वेज बस के चालक, परिचालक व अन्य सवारियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग हाथों में डंडे लिए हुए दिखाई दे रहे है। मारपीट का मामला कल सुबह का बताया जा रहा है। उक्त वीडियो की हमारा चैनल पुष्टि नही करता है। वही टहला थाने में अलवर आगार के रोड़वेज चालक रतिराम पुत्र बालासहाय यादव ने टहला थाने में मामला दर्ज कराया कि वह अलवर आगार में रोड़वेज में चालक के पद पर कार्यरत हैं। वह व परिचालक अवधेश पुत्र रामपाल मीना निवासी ठेकड़ीन राजगढ़ अलवर से बीघोता मार्ग पर ड्यूटी को अंजाम दे रहे थे। गत दिन 4 जून को सुबह 7 बजे बीघोता से अलवर बस लेकर रवाना हुए। रास्ते में सकट एवं राजपुर बड़ा के बीच धाकड़ों का बास के पास दो सवारी महिला व बच्चें गाड़ी रूकवाकर बैठे। जैसे ही गाड़ी रवाना करने लगे तो प्रेमचन्द व ताराचन्द नामक दो लड़के निवासी राजपुर बड़ा धाकड़ों का बास मोटरसाईकिल लेकर आए और बस के आगे मोटरसाईकिल लगाकर बोले ये गाड़ी क्यों रोकी हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए चालक साइड का फाटक खोलकर उसे नीचे पटक दिया व लात-घुसों से मारने लगे। इतने में ही उनके साथ परिवार वाले दीपक, सुरेन्द्र एवं मुकेश राजपुर बड़ा धाकड़ों का बास व अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर आए और गाड़ी में घुसकर परिचालक अवधेश मीना व अन्य सवारियों के साथ मारपीट करने लग गए। बस में बैठी बीघोता की सवारी राजेश पुत्र सुखराम निवासी नाथलवाड़ा के सिर में डण्डे से मारी जिससे उसे गहरी चोट लगी हैं। निगम की बस संचालन में बाधा उत्पन्न व आर्थिक हानि एवं राजकीय कार्य में बाधा हुई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

  • अनिल गुप्ता

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................