राजराजेश्वर मंदिर रिको पार्क में महिला मंडल द्वारा हुआ स्वच्छ तीर्थ अभियान

राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर होंगे भव्य कार्यक्रम एवं भंडारा

Jan 20, 2024 - 17:41
 0
राजराजेश्वर मंदिर रिको पार्क में महिला मंडल द्वारा हुआ स्वच्छ तीर्थ अभियान

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) शहर के ओद्योगिक क्षेत्र रिको पार्क स्थित राजराजेश्वर शिव मंदिर में आज महिला मंडल द्वारा स्वच्छ तीर्थ अभियान के अनुक्रम में मंदिर तथा पार्क की साफ सफाई की गई। महिला मंडल की सदस्यो ने बताया कि मंदिर में सफाई के साथ ही सजावट भी की गई है। महिला मंडल की कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिर और पार्क को फूलो और रंगबिरंगी लड़ियों से सजाने के साथ ही तोरण द्वार भी बनाए जा रहे हैं।
22 जनवरी को बड़ी एलईडी लगाकर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। इसके उपरांत भजन मंडली द्वारा संगीमय राम भजन तथा कीर्तन किया जाएगा, इसके बाद अटूट भंडारे का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में महिला मंडल की पुनम गुप्ता, राजकुमारी गोयल, संध्या गुप्ता, मधु गुप्ता, निर्मला गुप्ता, वीना खंडेलवाल, विमला शर्मा, अंकिता गुप्ता, संतोष गुप्ता, किरन गुप्ता, पुनम मिश्रा आदि सदस्याओं का सक्रिय सहयोग रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................