चारधाम यात्रा से सकुशल लौटा श्रद्धालुओं का जत्था, गुरलाँ में हुआ आत्मीय स्वागत

Jun 19, 2025 - 13:35
 0
चारधाम यात्रा से सकुशल लौटा श्रद्धालुओं का जत्था, गुरलाँ में हुआ आत्मीय स्वागत

गुरलाँ  (बद्रीलाल माली)  नेशनल हाईवे 758 स्थित ग्राम गुरलाँ  सदाबहार महादेव मंदिर से "चलो उत्तराखंड यात्रा" समूह के माध्यम से 40 श्रद्धालुओं का एक संयुक्त जत्था चारधाम यात्रा के लिए रवाना हुआ था, जो अब पुण्य लाभ लेकर सकुशल वापस लौट आया है। श्रद्धालु गण गुरलाँ, गंगापुर तथा भीलवाड़ा क्षेत्र से सम्मिलित हुए थे।
इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने उत्तराखंड के प्रमुख चार धाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ के साथ-साथ कई अन्य पवित्र तीर्थ स्थलों के भी दर्शन किए। यात्रा में शामिल अतिरिक्त स्थल रहे ।  गुप्तकाशी, त्रियुगीनारायण मंदिर, देवप्रयाग, विष्णु प्रयाग, ऋषिकेश, मां मंसा देवी मंदिर (हरिद्वार), मेहंदीपुर बालाजी, खाटूश्यामजी, जीण माता, सालासर बालाजी, पुष्कर ब्रह्मा मंदिर,श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पूजन, भजन, आरती एवं ध्यान में भाग लिया और इस पावन यात्रा को जीवन का एक अविस्मरणीय अनुभव बताया। संपूर्ण यात्रा के दौरान भोजन, आवास, स्वास्थ्य और सुरक्षा की उत्तम व्यवस्थाएं उपलब्ध रहीं। जैसे ही जत्था वापस अपने गांव गुरलाँ और आसपास के क्षेत्रों में लौटा, वहां परिजनों एवं ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ श्रद्धालुओं का हर्षोल्लासपूर्वक स्वागत किया। हर चेहरा श्रद्धा, संतोष और दिव्यता से दमकता नज़र आया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................