अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय योग कार्यक्रम सरदार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटपुतली में होगा आयोजित

Jun 19, 2025 - 13:31
 0
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय योग कार्यक्रम सरदार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटपुतली में होगा आयोजित

कोटपूतली-बहरोड़, 19 जून (भारत कुमार शर्मा)   21 जून को 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2025 के अवसर पर 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य' थीम पर आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत  जिला स्तरीय योग कार्यक्रम सरदार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटपुतली के खेल मैदान में प्रात 6:30 से 8 बजे तक किया जाएगा जिसमें हजार से अधिक लोग योग का अभ्यास करेंगे। 

जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं सर्वसाधारण को योग कार्यक्रम से जोड़ने हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए विद्युत, पेयजल, कारपेट, योगा मेट, सफाई व्यवस्था, प्रचार-प्रसार (आई ई सी) गतिविधियां, चिकित्सा व्यवस्था, जलपान, कानून व्यवस्था सहित सम्पूर्ण तैयारियां समय पर पूर्ण करने, प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन करने के निर्देश दिए । 

जिला कलेक्टर ने समस्त विभागीय अधिकारियों व कार्मिकों को निर्देशित किया कि योगा संगम पोर्टल (https://yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam) पर रजिस्ट्रेशन कराने हेतु आमजन को अधिकाधिक जागरूक कर योग कार्यक्रम से जोड़े साथ एक ही स्वयं भी एक्टिव होकर कार्यक्रम में सहभागिता दिखाएं। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व जिला कलक्टर के निर्देशों की अनुपालना में आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी एवं हौम्योपैथी (आयुष) विभाग के तत्वाधान में प्रमुख स्थानों पर योग प्रशिक्षकों द्वारा आमजन को योग का अभ्यास करवाया जा रहा है। जिला स्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजन के जिला प्रभारी एवं आयुर्वेद विभाग के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन लाल शर्मा ने बताया कि जिले के विभिन्न धार्मिक, पर्यटन एवं प्रमुख स्थानों के साथ-साथ उपखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर तक योग प्रशिक्षकों द्वारा आमजन को योग का अभ्यास करवाया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि सामूहिक योगाभ्यास से पूर्व आयोजन स्थल पर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संबोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में स्वयं सेवी संस्थाओं, योग संस्थाओं एवं विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं के द्वारा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी योगा कराया जायेगा। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................