श्याम को शिविर में मिला एकसाथ 6 योजनाओं का लाभ

Jun 26, 2025 - 14:34
 0
श्याम को शिविर में मिला एकसाथ 6 योजनाओं का लाभ

भरतपुर, 26 जून (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)   जिले की पंचायत समिति रूपवास की ग्राम पंचायत निभेरा में पं. दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविर दिव्यांग श्री श्याम के लिए वरदान साबित हुआ। उसे पात्रता के आधार पर मौके पर ही 6 योजनाओं का लाभ मिला। श्याम पुत्र राजेंद्र जाति गुर्जर निवासी सेमरा माफी द्वारा कैंप के दौरान बतलाया गया कि वह एक दिव्यांग श्रेणी का व्यक्ति है। मेरे पास अपने घर का किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज नहीं है। श्याम द्वारा कैंप प्रभारी उपखंड अधिकारी से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि राज्य सरकार द्वारा स्वामित्य पोजना के अंतर्गत घर का पट्टा प्राप्त किया जा सकता है। उपखंड अधिकारी द्वारा तत्परता से खंड विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी को मौके पर ही पट्टा जारी करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायत द्वारा मौके पर ही पट्टा जारी किया गया तथा उसके साथ घर का प्रोपर्टी पार्सल भी प्रदान किया गया। प्रार्थी को  समाज कल्याण विभाग द्वारा मौके पर ही मेरा पेंशन वेरिफिकेशन भी किया गया। मनरेगा योजना के अंतर्गत जॉब कार्ड नवीनीकरण भी किया गया। श्री श्याम को कृषि कार्य हेतु कृषि विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना के तहत निःशुल्क बीज एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड पोजना के तहत मृदा हेल्थ कार्ड भी प्रदान किया गया।
श्याम ने बताया कि प्रधान मंत्री जी एवं  मुख्यमंत्री का धन्यवाद करता हूँ कि उनके द्वारा एक गरीब आमजन की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए गाँव-गाँव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडा कैप आयोजित करवाये जा रहे हैं। जिससे आमजन की सभी समस्याओं का निराकरण एक ही छत के नीचे संभव है। मैं कैंप में उपस्थित सभी अधिकारीयों एवं कर्मचारियों का भी धन्यवाद करता हूँ जिनके द्वारा आमजन की समस्याओं का निदान मौके पर ही किया जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................