राजस्व रिकॉर्ड में भूदेवी का नाम हुआ शुद्ध
भरतपुर, 26 जून (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिले की पंचायत समिति रूपवास के ग्राम रसीलपुर निवासी सुश्री भूदेवी पुत्री चरण सिंह गुर्जर द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडा के तहत आयोजित शिविर में ग्राम पंचायत निभेरा में उपस्थित होकर बताया गया कि मेरा नाम राजस्व रिकॉर्ड में विगत कई वर्षों से गलत अंकित है। जिसके कारण मुझे राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सुश्री भूदेवी द्वारा कैंप प्रभारी उपखंड अधिकारी से सम्पर्क करने पर उनके द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए हल्का पटवारी को नाम शुद्धिकरण हेतु निर्देशित किया गया। भू अभिलेख निरीक्षक एवं एवं हल्का पटवारी द्वारा रिकॉर्ड का अवलोकन कर राजस्व रिकॉर्ड में नाम शुद्धिकरण की कार्यवाही तुरंत की गयी।