गौ माता उपचार सेवा केंद्र गौशाला को आर्थिक सहयोग एवं एक आटा चक्की भेंट

Jul 14, 2025 - 15:43
 0
गौ माता उपचार सेवा केंद्र गौशाला को आर्थिक सहयोग एवं एक आटा चक्की भेंट

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)

अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा उदयपुरवाटी के तत्वाधान में सर्व कल्याण संस्थान जयपुर के सदस्यों द्वारा श्री गायत्री गौशाला शाकंभरी रोड उदयपुरवाटी का विजिट  किया वहां पर स्थानीय गायत्री परिवार एवं अनिल नाथ जी योगी महाराज, बजरंग लाल सोनी तहसील समन्वयक की गायत्री परिवार प्रकाश सोनी, बाबूलाल सोनी ,रूडमल सैनी, बनवारी लाल आड़तिया, रतनलाल सैनी व अन्य लोगो द्वारा गायत्री मंत्र दुपट्टा ओढाकर गायत्री माता की तस्वीर एवं साहित्य देकर प्रत्येक सदस्य का भावभीना स्वागत सत्कार किया गया । अनिल नाथ महाराज ने श्री गायत्री गौशाला की ओर से शुभ आशीर्वाद एवं साधुवाद दिया । यहां पर ही अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। गौ माता की सेवार्थ ₹2100 का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। तदुपरांत शाकंभरी माता धाम के लिए प्रस्थान किया वहां पर मातेश्वरी का दर्शन कर भोजन प्रसाद पाया। इसके बाद उदयपुरवाटी में धनावता रोड स्थित गौ माता उपचार सेवा केंद्र गौशाला में पहुंचे वहां पर गौ माता के सेवार्थ एक इलेक्ट्रिक आटा चक्की और ₹3000 की आर्थिक सहयोग के साथ सर्व कल्याण सेवार्थ संस्थान जयपुर की ओर से भेंट की गई। संस्थापक सत्यनारायण जोशी ,जीवनमल सोनी अध्यक्ष, राजा बाबू सोनी महामंत्री, पूनम चंद्र सोनी  सहकोषाध्यक्ष ,शांतिलाल सोनी उपाध्यक्ष, राजेंद्र सोनी सहमंत्री ,कमलेश सोनी ,पुरुषोत्तम सोनी ,जयदेव पारीक पुजारी ,रामकृष्ण चतुर्वेदी, राजेंद्र जयसवाल ,राकेश सोनी ,राजेंद्र चतुर्वेदी एवं कालूराम शर्मा सभी को गौ माता का मोमेंटो  देकर स्वागत सत्कार किया गया। गौ सेवा उपकार केंद्र के अध्यक्ष अमित जांगिड़ गोपाल शर्मा ,मुकेश सनी ,सुनील सैनी, करणपाल जांगिड़, सुनील सैनी ,महेश सैनी ,मयंक सैनी, मनीष कुमावत ,अशोक कुमार सैनी ,कृष्ण कुमार लोहिया ,लालचंद सैनी, रतनलाल सैनी ,बजरंग लाल सोनी द्वारा भावभीना स्वागत किया गया। सर्व कल्याण सेवार्थ संस्थान के सदस्यों द्वारा गौ माता सेवा उपसर्ग केंद्र के सभी सदस्यों का जोरदार स्वागत किया गया अशोक कुमार सैनी ने गोस संवर्धन एवं संरक्षण का संकल्प सभी को करवाया। तदुपरांत जयपुर टीम तीर्थराज लोहागर्ल  के लिए रवाना हो गई वहां पर श्रद्धापूर्वक सूर्य कुंड में प्रत्येक सदस्य ने डूबकी लगाई और सनातन धर्म की रक्षा का दायित्व का संकल्प भी लिया और फिर जयपुर के लिए टीम प्रस्थान कर गई। यात्रा कि सुव्यवस्था के लिए सभी को उन्होंने धन्यवाद दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................