अलवर भरतपुर मार्ग पर बना तालाब नहीं कोई सुरक्षा दीवार, कचरे के लगे ढेर, जगह-जगह रोड पर हो रहे गड्ढे कई हो चुके हादसे प्रशासन मौन

Jul 15, 2025 - 05:26
Jul 15, 2025 - 05:26
 0
अलवर भरतपुर मार्ग पर बना तालाब नहीं कोई सुरक्षा दीवार, कचरे के लगे ढेर, जगह-जगह रोड पर हो रहे गड्ढे कई हो चुके हादसे प्रशासन मौन

गोविन्दगढ़, (अलवर) बड़ौदामेव कस्बे में अलवर-भरतपुर रोड पर प्राचीन हनुमान मंदिर के समीप स्थित तालाब पर सुरक्षा दीवार नही होने के कारण हादसे का भय बना हुआ है। यही नही तलाब का पानी बारिश के कारण सड़क मार्ग पर आ रहा है।
  दूसरी ओर नगरपालिका द्वारा कचरे के ढेर लगाए हुए हे जिसमे आवारा पशु दिन भर मुंह मारते रहते हे । कचरा सड़ जाने के कारण दुर्गंध आती हे जिससे आसपास के लोगों का जीना दुर्लभ हो रहा है ।

शिवकांत ने बताया कि अलवर भरतपुर रोड पर प्राचीन हनुमान मंदिर की तरफ  तालाब बना हुआ है। जिसमे कस्बे के नालों का पानी जाता है। ओर वही दूसरी साइड नगरपालिका द्वारा कचरे के ढेर लगाए हुए है।  रोड पर भी गहरे गड्ढे हो रहे है । अलवर भरतपुर यह स्टेट हाइवे होने के कारण यहां से प्रशासनिक अधिकारियों सहित मंत्रियों की गाड़िया भी गुजरती है मगर किसी को यह गड्ढे दिखाई नहीं देते । 

मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं ने बताया की कई बार शिकायत के बाद भी यह समस्या जो कि त्यों बनी हुई  है। इस गंदगी के चलते भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है । इन गड्ढों में पानी भरा होने के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते जिससे कई बाइक सवार घायल हो गए । क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है ।

जानकारी करने पर पता चला कि पहले नगरपालिका का कचरा बगड़ के डंपीग यार्ड में जाता था । मगर कई महीनों से कचरा यही एकत्रित हो रहा है  जिस कारण अलवर भरतपुर रोड पर कचरे के ढेर लग रहे है । दिन भर यहां आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है । ओर यहां मुंह मारने के बाद रोड पर ही बैठ जाते है।कई बार इन आवारा पशुओं के कारण कई हादसे हो गए ।

नगरपालिका jen कृपाल सिंह ने बताया कि अभी बारिश का मौसम चल रहा है । ओर वहा पानी भरा हुआ है  जिस कारण कचरा डालने वाले वाहन फसने के डर से अंदर नहीं पहुंच पाते है और  कचरे को रोड के पास ही डाल देते है।जैसे ही पानी सुख जाएगा उसके बाद इस कचरे को उठवा दिया जाएगा ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है