सूचना केंद्र के पुराने भवन व पुस्तकालय को हटाने के विरोध में उदयपुरवाटी प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन

Jul 15, 2025 - 12:19
 0
सूचना केंद्र के पुराने भवन व पुस्तकालय को हटाने के विरोध में उदयपुरवाटी प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) झुंझुनू के सूचना केंद्र में वर्ष 1990 से संचालित वाचनालय और पुस्तकालय को हटाए जाने की प्रक्रिया को लेकर पत्रकारों में असंतोष की लहर दौड़ गई है। मंगलवार को प्रेस क्लब उदयपुरवाटी ने एसडीएम को ज्ञापन देकर विरोध दर्ज कराया। जिला हेड क्वार्टर पर स्थित सूचना केंद्र को जिला प्रशासन की ओर से एसीबी कोर्ट के लिए प्रदान किया जा रहा है। पत्रकार संगठन भी प्रशासन के इस फैसले का विरोध कर रहे है। सामाजिक और राजनीतिक संगठन भी जिला प्रशासन के फैसले के खिलाफ है। पत्रकारों ने भी कलेक्टर से मिलकर इस फैसले का विरोध जताया है। प्रेस क्लब की ओर से बताया गया कि सूचना केंद्र झुंझुनू शहर के बीचों-बीच एक ऐसा स्थान है, जहां छात्र वर्षों से अध्ययन करते आए हैं। यहाँ स्थापित वाचनालय और पुस्तकालय का उपयोग न केवल छात्र बल्कि स्थानीय शिक्षक, प्रतियोगी परीक्षार्थी और अन्य पढ़ने-लिखने वाले नागरिक भी करते रहे हैं। पिछले 30 वर्षों में यह स्थान जिले के शैक्षिक केंद्रों में अपनी अलग पहचान बना चुका है।

मीडिया प्रभारी जितेंद्र बंशीवाला ने कहा कि सूचना केंद्र में संचालित यह वाचनालय और पुस्तकालय शहर के सैकड़ों छात्रों की पढ़ाई का केंद्र रहा है। यहां हर रोज दर्जनों छात्र सुबह से शाम तक बैठकर पढ़ाई करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्रों के लिए यह विशेष रूप से उपयोगी रहा है क्योंकि उन्हें शहर में न तो पढ़ने का उपयुक्त स्थान मिलता है और न ही पुस्तकालय जैसी सुविधा। ऐसे में इस स्थान को खत्म किया जाना केवल एक भवन परिवर्तन नहीं बल्कि अध्ययनशील युवाओं के भविष्य से जुड़ा हैं। विकास योगी ने कहा कि यह केंद्र वर्षों से छात्रों के लिए एक सुरक्षित और शांत वातावरण देता आया है। यह निर्णय यदि बिना विकल्प तय किए लागू किया गया तो इससे कई प्रतियोगी छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होगी। उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी छात्रों के हक में आवाज उठाती रहेगी, ताकि जिले में शिक्षा-संवेदनशील वातावरण बना रहे। संजय रेप्सवाल ने बताया कि प्रेस क्लब उदयपुरवाटी के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें यह मांग की गई कि सूचना केंद्र में वाचनालय और पुस्तकालय को यथावत बनाए रखा जाए और अगर कोई बदलाव प्रस्तावित हो तो छात्रों से संवाद कर ऑप्शनल समाधान निकाला जाए। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि सूचना केंद्र एकमात्र ऐसा स्थल है, जो बिना शुल्क लिए पूरे जिले के छात्रों और पाठकों को सुलभ वातावरण में पढ़ने का अवसर देता है। यहां उपलब्ध समाचार पत्र, प्रतियोगी पुस्तकें और सैकड़ों संदर्भ सामग्री वर्षों से अध्ययन का आधार रही हैं। पुस्तकालय में आने वाले छात्र न केवल शैक्षणिक बल्कि सामाजिक और वैचारिक दृष्टि से भी विकास करते हैं, जिसे बंद करना या स्थानांतरित करना जल्दबाजी और असंतुलन पैदा करने वाला कदम होगा। इस दौरान अध्यक्ष विकास कनवा, पूर्व अध्यक्ष विकास योगी, सचिव मुकेश वर्मा, उपाध्यक्ष सुमेर सिंह राव, संजय रेप्सवाल, कैलाश सैनी, मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार बंशीवाला,  आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................