मणकसास ढहर के हीरामल मंदिर के भगत पुष्कर से रवाना 23 को चढ़ेगी कावड़
उदयपुरवाटी / बाघोली (सुमेर सिंह राव ) मणकसास ढहर के हीरामल मंदिर के भगत सोमवार को पुष्कर धाम से रवाना हुए। 22 जुलाई को गांव की सीमा पर पहुंचेंगे। वहां ग्रामीण स्वागत करेंगे। डीजे के साथ नाचते गाते हीरामल मंदिर पहुंचेंगे।
भगत विक्रम गिराटी ने बताया कि 23 जुलाई को सावन की शिवरात्रि पर सुबह भगवान शिव शंकर और हीरामल मंदिर में कावड़ चढ़ाई जाएगी। इसी दिन लोहार्गल से लाई गई 40 कावड़ों का भी जलाभिषेक होगा। कावड़ लाने वालों में रोहिताश यादव, श्रवण गोरसी, चरणसिंह भडाना, रामस्वरूप सूद, रामजीलाल सूद, मदन सैनी, दीपचंद सिराधना, भागचंद सिराधना, दातार यादव, राजू सिराधना, महेश मणकस, सतीश खलवा, भोमाराम कसाणा शामिल हैं।