कृषि कार्य की मोटर ठीक करते समय पैर फिसला कुएं में गिरने से मौत
पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुरलीपुरा में शनिवार को कुएं के कृषि कार्य की मोटर सही करते समय पैर फिसलने कर कुएं में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी।
सूचना मिलने पर पर राजगढ़ पुलिस व पालिकाकर्मी जुगनू तम्बोली मौके पर पहुंचे। जहां पालिकाकर्मी जुगनू तम्बोली की टीम की सहायता से राजगढ़ कस्बे रामनगर कॉलोनी निवासी हितेश सैन पुत्र प्रकाश चन्द सैन को कुएं से निकाल राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
राजगढ़ थाने के एएसआई हीरालाल ने बताया कि आज सूचना मिली की मुरलीपुरा गांव में एक व्यक्ति की कुएं में गिरने से मौत हो गई। जोकि कुएं में कृषि कार्य की मोटर सही कर रहा था। सूचना पर पालिकाकर्मी जुगनू तम्बोली की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुआ करीब 200 फीट गहरा था। जिसमे 40 फीट पानी था। जिसमे हितेश सैन की डूबने से मौत हो गई। इस सम्बंध में मृतक के भाई मुनेश सैन ने रिर्पोट दी है कि शनिवार को उसका भाई हितेश सैन मुरलीपुरा गांव में उम्मेदीलाल, श्रवण कुमार व प्यारेलाल के कृषि कार्य के कुएं की मोटर ठीक करने गया था। जोकि ठीक करते समय पैर फिसल गया और कुएं में गिर जाने से मौत हो गई। जिस पर मामला दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।