अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर जाते हुए एक व्यक्ति गिरफ्तार: 2 किलो 145 ग्राम अवैध पदार्थ किया जप्त
वैर (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) महानिरीक्षक पुलिस रेंज भरतपुर कैलाश चंद विश्नोई आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैर जयनारायण मीणा आरपीएस उपपुलिस अधीक्षक वृत भुसावर धर्मेंद्र शर्मा के निर्देशन में थाना अधिकारी नरेंद्र सिंह राजावत उ.नि. द्वारा कार्यवाही की गई। दिनांक 25.7.2025 को थाना अधिकारी नरेंद्र सिंह राजावत उ.नि.मय टीम के भरतपुर गेट से आगे बझेरा तिराहा पर आमम्सिक चैंकिंग कर रहे थे।तो हलैना तिराहा की तरफ से एक व्यक्ति अपने हाथ में एक थैला लेकर आता हुआ दिखाई दिया जो बावर्दी पुलिस को देखकर वापस भागने लगा तो उसे पकड़ कर नियमानुसार उसकी व उसके थैले की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से कुल 2 किलो 145 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया। मुल्जिम को नियमानुसार गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण में गिरफ्तारशुदा मुल्जिम निरंजन सिंह पुत्रश्री किशन लाल जाति गुर्जर उम्र 31 साल निवासी मोलोनी थाना हलैना जिला भरतपुर से अनुसंधान जारी है।
गठित टीम
1.नरेन्द्र सिंह राजावत उ.नि.थानाधिकारी वैर भरतपुर
2.बत्तूसिंह एएसआई थाना वैर भरतपुर
3.पवन कुमार कानि.2036 थाना वैर भरतपुर
4.बाबूलाल कानि.414 थाना वैर भरतपुर
5.जजवीर सिंह कानि.2165 थाना वैर भरतपुर

