वैर भरतपुर,(कौशलेंद्र दत्तात्रेय) राजस्थान स्थापना दिवस साप्ताहिक समारोह के चौथे दिन शुक्रवार को राज्य को खुशहाल एवं समृद्ध बनाने के सन्दर्भ में नगरपालिका परिसर में कर्मचारियों को नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी जीतेन्द्र कुमार गर्ग ने शपथ दिलाई। इस दौरान परसराम धाकड़, जीतन गुर्जर, अशोक धाकड़, रूवी सैनी, पवन चौधरी, निहाल सिंह मीणा, राजेन्द्र मीणा, सुनील चौधरी, कौशल वर्मा, विजेन्द्र मीणा, रामवीर सिंह, धानीराम, बृजमोहन, बेदी राम, ने राजस्थान की महान परम्पराओं का सम्मान व निवर्हन करने, राज्य के विकास एवं खुशहाली में सक्रिय भूमिका निभाने, प्रदेश के महिलाओं, युवाओं, किसान, श्रमिक एवं वंचित वर्गों के अधिकारों और सशक्तिकरण की दिशा में निरन्तर कार्य करने की संकल्पबद्ध शपथ ली।