नगर पालिका महुवा द्वारा मुख्यमंत्री वृक्षारोपण भाग अभियान हरियालु राजस्थान के तहत किया वृक्षारोपण
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा नगर पालिका द्वारा रविवार को हरियाली अमावस्या के अवसर पर मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान - हरियालौ राजस्थान 2025-26" के अंतर्गत 76वें वन महोत्सव पर वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न राजकीय टीकाराम पालीवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान स्टेडियम में हुए
अधिशासी अधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि महुवा विधानसभा क्षेत्र केविधायक राजेन्द्र मीना के निर्देशानुसार रविवार दिनांक 27 जुलाई 2025 को हरियाली तीज के पावन अवसर पर "मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान - हरियालौ राजस्थान 2025-26" के अंतर्गत तथा मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत नगरपालिका महुवा द्वारा नगर पालिका क्षेत्र स्तरीय वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम टीकाराम पालीवाल खेल स्टेडियम पर सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश मीना, कनिष्ठ अभियंता रोहिताश मीना, एसबीएम अभियंता हेमराज बैरवा, कार्यवाहक सफाई कर्मचारी रामलखन गुर्जर, JTA अल्का कुमारी भारती एवं इस कार्यक्रम में पालिका के कर्मचारीगण एवं नरेगा लेबर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत 6000 विभिन्न प्रकार के पौधे जैसे नीम, गुलमोहर, करंज, अमलतास, शीशम, अर्जुन ,अशोक,बॉटल पॉम,टर्मिनलिया मेंटाली आदि का रोपण किया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आच्छादन में वृद्धि एवं आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में महुवा नगर पालिका क्षेत्र के गण मान्य नागरिकों और समयनगरवासियों की सहभागिता उल्लेखनीय रही।


