उपनगर पुर के कावड़ियो द्वारा रविवार को मातृकुंडिया के जल से नीलकंठ महादेव का सहस्त्र धारा अभिषेक सम्पन्न

Jul 27, 2025 - 13:26
 0
उपनगर पुर के कावड़ियो द्वारा रविवार को  मातृकुंडिया के जल से नीलकंठ महादेव का सहस्त्र धारा अभिषेक सम्पन्न

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) उपनगर पुर में स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर और व्यायाम शाला की ओर से पुर के कावडियो द्वारा मातृकुंडिया से कावड़ यात्रा का शुभारंभ 26 तारीख को किया गया जिसमें करीब 40 कावड़ियो ने  भाग लिया जो  मातृकुंडिया पहुंचे वहा अभिषेक पूजा पाठ करने के बाद वहां से कावड़िया रवाना हुए जो  मातृकुंडिया से राशमी, पहुना ,दौलपुरा, गाडरमाला होते हुए शाम को नौगांव सांवरिया सेठ मंदिर पहुंचे ओर रात्रि विश्राम वही रहा 27 तारिक  सुबह डीजे की धुन पर प्रातः 9 बजे रवाना होकर उपनगर पुर के चुंगी नाका से बस स्टैंड बस स्टैंड से बजरंगपुरा ,मंडी के बालाजी, सदर बाजार,सेठीया चौक ,भोई माली मोहल्ला होते हुए नीलकंठ चौक से नीलकंठ मंदिर पहुंचे जहां सभी कावड़ियों का गांव वालों की ओर से जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया  उसके बाद  1:00 बजे सहस्त्रधारा अभिषेक का आयोजन शुरू हुआ जिसमें कावडीयो द्वारा लाए हुए जल से पंडितों के वैदिक मंत्रोचार के साथ सहस्त्र धारा अभिषेक का आयोजन किया गया जिसमें सभी प्रबुद्ध जन और व्यायाम शाला के प्रमुख तथा सभी लोग वहां मौजूद रहें जो अपनी-अपनी जिम्मेदार के हिसाब से व्यवस्था संभाली और इस सहस्त्र धारा अभिषेक के भव्य आयोजन को सफल बनाया देश की खुशी के लिए और समृद्धि के लिए इस का आयोजन किया गया बाद में भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया आरती के पश्चात नीलकंठ दरबार को भोग लगाया गया उसके पश्चात सभी भक्तो  ने सामूहिक भोजन किया

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................