लायन्स क्लब राजगढ़ की नवीन कार्यकारिणी का शपथग्रहण एवं पदस्थापना समारोह धूमधाम से हुआ संपन्न
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ कस्बे के टहला बाईपास स्थित एक निजी रिसोर्ट में लायन्स क्लब राजगढ़ की नवीन कार्यकारिणी वर्ष 2025-26 का 34वॉ शपथ ग्रहण एवं पदस्थापना समारोह एमजेएफ प्रांतपाल लायन सुधीर वाजपेयी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के पद स्थापना एवं शपथ ग्रहण अधिकारी एमजेएफ पूर्व प्रांतपाल लायन डॉ देवेंद्र मदान ने लायन्स क्लब राजगढ़ की नवीन कार्यकारिणी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव भूपेंद्र शर्मा एवं कोषाध्यक्ष रामनिवास मीना सहित अन्य सदस्यों एवं पदाधिकारियों को शपथ दिलाई एवं पदभार ग्रहण कराया। मुख्य वक्ता पीएमजेएफ लायन सुमेर जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने राजगढ़ लांयस क्लब के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के द्वारा कराए गए समाजसेवी कार्यक्रमों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए पुनः उन्हें फिर से दूसरी बार पदों की शपथग्रहण करने पर समाजसेवी कार्य को उत्साह से करने की बात कही।
अति विशिष्ठ अतिथि एमजेएफ लायन ऋषि फतेपुरिया व कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि लायन गायत्री सेठी ने अपने विचार व्यक्त किए। लायन्स क्लब के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने अपने कार्यकाल के दौरान सेवा कार्याे में सहयोग के लिए लॉयन्स क्लब के सदस्यों को स्मृति चिन्ह व लॉयन पिन प्रदान कर सम्मानित करते हुए क्षेत्र के पत्रकारों को सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया।
नवीन कार्यकारिणी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने आगामी वर्ष में कराए जाने वाले सेवा कार्याे के बारे में जानकारी दी। सचिव भूपेंद्र शर्मा ने उनकी कार्यकारिणी द्वारा गत वर्ष कराये गये समाज सेवा के कार्याे की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन एनएल वर्मा ने किया।